ECHS Dehradun Recruitment 2026

Government of India, Ministry of Defence | Ex-Servicemen Contributory Health Scheme

ECHS देहरादून ऑफलाइन आवेदन फॉर्म (Application Form)

भर्ती का आधिकारिक और साफ प्रिंटेड एप्लीकेशन फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें।

प्राइस: केवल ₹15

Download Form Now (₹15)
अन्तिम तिथि (Last Date) 01 अगस्त 2026 (01-08-2026)
आवेदन का प्रकार (Apply Mode) ऑफलाइन (Offline – डाक द्वारा या व्यक्तिगत)
नौकरी का प्रकार (Job Type) संविदा आधार (12 माह, आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता है)

पद एवं योग्यता विवरण (Vacancy Details & Eligibility)

पद का नाम (Post Name) आयु सीमा मासिक वेतन साक्षात्कार तिथि अनिवार्य योग्यता (Eligibility)
हाउसkeeper / MTS 18-53 वर्ष ₹ 21,800/- 12 अगस्त पढ़ना लिखना जानता हो + 5 वर्ष का अनुभव।
ड्राइवर / MTS 18-53 वर्ष ₹ 25,600/- 12 अगस्त 8वीं पास, क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आर्म्ड फोर्सेज) व सिविल लाइसेंस + 5 वर्ष अनुभव।
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर 18-53 वर्ष ₹ 29,200/- 12 अगस्त स्नातक पास अथवा 1 क्लेरिकल ट्रेड (आर्म्ड फोर्सेज) व कम्प्यूटर का ज्ञान + 5 वर्ष अनुभव।
फार्मासिस्ट 18-56 वर्ष ₹ 36,500/- 12 अगस्त B.Pharmacy अथवा 12वीं विज्ञान (PCB) व फार्मेसी डिप्लोमा + 3 वर्ष का अनुभव।
लैब तकनीशियन 18-56 वर्ष ₹ 36,500/- 11 अगस्त B.Sc (MLT) या 12वीं विज्ञान तथा DMLT + 3 वर्ष का अनुभव।
लैब सहायक 18-56 वर्ष ₹ 36,500/- 11 अगस्त DMLT / क्लास 1 लैबोरेटरी कोर्स (आर्म्ड फोर्सेज) + 5 वर्ष का अनुभव।

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  • अनुभव: लैब तकनीशियन व फार्मासिस्ट के लिए कम से कम 3 वर्ष तथा शेष अन्य सभी पदों के लिए कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।
  • चयन प्राथमिकता: भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उनके उपलब्ध न होने पर सिविलियन आवेदकों को मौका मिलेगा।
  • नियुक्ति स्थान: फार्मासिस्ट के पद देहरादून व विकासनगर में, हाउसकीपर का पद विकासनगर में तथा शेष अन्य सभी पद देहरादून पोलिक्लिनिक में रिक्त हैं।
  • आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (01 अगस्त 2026) के अनुसार की जाएगी।

संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज (Documents Required)

आवेदन पत्र (2 प्रतियों में) के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां भेजें (मूल प्रमाण पत्र न भेजें):

  • शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र।
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (8वीं/10वीं की मार्कशीट)।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हैं तो)।
  • चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की फोटोकॉपी।
  • भूतपूर्व सैनिक होने पर संबंधित प्रमाण पत्र (ESM I-Card, Discharge Book, PPO)।
  • मेडिकल/फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रेशन (यदि पद के लिए आवश्यक हो)।

आवेदन भेजने का पता (Postal Address)

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र सभी दस्तावेजों के साथ 01.08.2026 तक या उससे पहले व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से इस पते पर पहुंचाएं:

Officer-in-Charge, Station HQs, ECHS Cell,
Dehradun – 248003 (Uttarakhand)

* ध्यान रहे: आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर “Application for the post of [पद का नाम]” और अपनी जाति वर्ग अवश्य लिखें।

साक्षात्कार विवरण (Interview Details)

उम्मीदवारों को अपने पद से संबंधित साक्षात्कार तिथि को सुबह 09:00 बजे 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सभी मूल (Original) प्रमाण पत्रों के साथ नीचे दिए गए पते पर उपस्थित होना होगा:

बेसमेंट कान्फ्रेंस हॉल, मिलिट्री अस्पताल, गढ़ी कैंट, देहरादून (Uttarakhand)

You cannot copy content of this page